भाजपा कोर कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव पर चर्चा

कोडरमा लोक सभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की चुनावी तैयारी को लेकर सोमवार को धनवार साहू धर्मशाला में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई.

राजधनवार. कोडरमा लोक सभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की चुनावी तैयारी को लेकर सोमवार को धनवार साहू धर्मशाला में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की. इस दौरान चुनावी रणनीति के तहत बूथ कमेटी सशक्तीकरण व लाभार्थी संपर्क अभियान आदि पर विशेष चर्चा हुई. लोगों को दायित्व भी सौंपा गया. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व कोडरमा लोकसभा चुनाव प्रभारी विकास प्रीतम, वरिष्ठ नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह, धनवार विधानसभा प्रभारी चुन्नूकांत आदि ने कार्यकर्ताओं को जोर-शोर से चुनावी तैयारी में लग जाने को कहा. इस दौरान प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने पीएम मोदी की उपलब्धियों की चर्चा की तथा उससे लोगों को अवगत कराने को कहा. लोगों से घर-घर जाकर समर्थन मांगने को कहा गया. बाद में प्रत्याशी संग भाजपा नेताओं ने संतरायडीह, डोरंडा व भरौना आदि कई गांवों में जनसंपर्क कर जनसंवाद किया व समर्थन की अपील भी की. कार्यक्रम में विधायक डॉ नीरा यादव, जमुआ विधायक केदार हाजरा, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, लोकसभा संयोजक रामचंद्र सिंह, सह संयोजक प्रणव वर्मा, धनवार प्रभारी चुन्नूकांत, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, अनूप जोशी, सुनील अग्रवाल, रोहित लाल सिंह, अभिमन्यु प्रसाद, पवन साव, उत्तम गुप्ता, विवेक विकास आदि दर्जनों नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >