Giridih News : झामुमो का स्थापना दिवस 30 को, चल रही जोर शोर से तैयारी

Giridih News : झंडा मैदान में मनाया जायेगा स्थापना दिवस : संजय सिंह

Giridih News : प्रतिनिधि, गिरिडीह. झारखंड मुक्ति मोर्चा का 53 वां स्थापना दिवस गिरिडीह के झंडा मैदान में आगामी 30 मार्च को धूमधाम से मनाया जायेगा. इसको लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है. यह जानकारी झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने मंगलवार को दी. उन्होंने कहा कि झंडा मैदान में मंच और भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. जगह-जगह पर तोरणद्वार, होर्डिंग व पोस्टर लगाया जा रहा है. हर प्रखंड में दीवार लेखन किया जा रहा है. बैनर पोस्टर पर्चा बांटा जा रहा है. उन्होंने कहा कि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेतागण भाग लेंगे.

नहीं होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम :

जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन काे एक वर्ष भी नहीं हुआ है. इसलिए पार्टी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करने का निर्णय लिया है. झामुमो के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि हर प्रखंड में बैठक का आयोजन किया जा रहा है. गांव-गांव में लोगों को बताया जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का 53 वां स्थापना दिवस होली के कारण इस बार चार मार्च को नहीं मनाया गया. इसलिए चार मार्च के जगह 30 मार्च को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा. स्थानीय स्तर पर गाजे बाजे के साथ प्रचार प्रसार किया जा रहा है. बताया गया कि स्थापना दिवस समारोह में 25 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे. मौके पर टुन्ना सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >