घटना के बाबत बताया जा रहा है कि सोमवार के अपराह्न लगभग तीन बजे एक चारपहिया वाहन से चार पांच लोग हरि दा की जेवर दुकान में आ धमके. कोई पुलिस की वर्दी में था, तो कोई वकील और कोई ऑफिसर लग रहा था. हरि दा से पूछा गया कि तुम हॉल मार्का का काम करते हो. इसके अलावा और क्या-क्या करते हो और कैसे करते हो. जीएसटी चोरी के संबंध में पूछताछ करनी है. सारा सामान उठाओ और साथ चलो. सभी दुकानदार को जेवर के साथ गाड़ी में बिठा कर साथ ले गये.
किसी को नहीं लगी भनक
इसकी भनक तक किसी को नहीं लगने दी. बाद में दुकान में रह गये दो कारीगरों ने लोगों को इस बात की जानकारी दी. इसकी सूचना धनवार पुलिस को भी दी गयी. पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से अपराधियों की पहचान का प्रयास कर रही है. जानकारी के अनुसार दुकानदार को देवीपुर (देवघर) के समीप छोड़ दिया है. फिलहाल वह धनवार नहीं लौटे हैं. ठगी कितने की हुई है, इसका स्पष्ट आकलन अभी नहीं हो पाया है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि ठगी करने वाले लाखों के जेवरात ले गये हैं. क्योंकि पूरा दुकान ही खाली हो गया है.
