Giridih: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 12 लाख के गहनों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Giridih: शहर में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप से करीब 12 लाख रुपये के गहनों की चोरी का मामला सामने आया है. पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

Giridih: शहर के कालीबाड़ी चौक के समीप स्थित मां रानी ज्वेलर्स में रविवार को दिनदहाड़े बड़ी चोरी की घटना सामने आई है. ग्राहक बनकर आए एक बदमाश ने दुकान से 12 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बदमाश की गतिविधियां साफ तौर पर देखी जा रही हैं. घटना के बाद भुक्तभोगी दुकान संचालक महेश कुमार (निवासी—गद्दी मुहल्ला, नगर थाना क्षेत्र) ने नगर थाना गिरिडीह में लिखित आवेदन देकर मामले के उद्भेदन और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है.

घटना दोपहर 3 से 3:30 के बीच की

महेश कुमार के अनुसार रविवार दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे एक युवक दुकान में ग्राहक बनकर आया और महिला के लिए लॉकेट दिखाने को कहा. इसी दौरान उसने चुपचाप डब्बे से दो पैकेट, जिनमें 50-50 ग्राम सोने के जेवरात थे, निकालकर अपनी जेब में डाल लिए. जब दुकान संचालक की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश मौके से दौड़कर फरार हो गया.

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही जांच

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है. शहर के व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद व्यापारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है. मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और आवेदन प्राप्त हो चुका है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें…

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने जर्जर दामोदर पुल का लिया जायजा 

पलामू: पानी की तलाश में जंगल से भटककर आए हिरण के झुंड, कुत्तों ने एक को मार डाला 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >