उन्होंने संचालित मनरेगा योजनाओं से संबंधित अधिकारी से पूछताछ कर अद्यतन जानकारी प्राप्त की. साथ ही मनरेगा योजनाओं के मटेरियल भुगतान के दस्तावेजों को भी देखा. कहा मनरेगा योजना के तहत मटेरियल के भुगतान की प्रक्रिया और दस्तावेज संधारण, भुगतान में होने वाली समस्या, अभिलेख संधारण में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी ली गयी. यहां की स्थिति से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा. मनरेगा मटेरियल के भुगतान में ट्रेजरी से होने वाली विलंब के सवाल पर कहा कि कुछ तकनीकी समस्या आती है. कभी-कभी फंड का भी अभाव रहता है. इशके कारण भुगतान में विलंब होता है. कहा फिर भी इसकी जानकारी ली जायेगी और समय पर भुगतान कराने का प्रयास होगा.
मार्च तक होगा लंबित भुगतान का प्रयास
कहा किसी भी सूरत में लंबित मटेरियल का भुगतान मार्च माह के अंदर करा दिया जायेगा. उन्होंने सीओ से चेक स्लिप निर्गत करने की भी जानकारी ली. कहा मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में भूमि प्रतिवेदन में सावधानी बरतनी है. उन्होंने प्रखंड में चल रहे अन्य विकास कार्यों के संबंध में भी पूछताछ की. पंजियों का निरीक्षण कर जिम्मेदार कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये. कहा प्रक्रिया का पालन की पूरी कोशिश होनी चाहिए. मौके पर प्रधान सहायक अमित कुमार सिन्हा सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.
