Giridih News: छापेमारी के निकले सीओ के पहुंचने से पहले तस्करों कर पहुंच गयी सूचना, सभी फरार, सीओ बैरंग लौटे

Giridih News: सूचना लीक होते हुए बालू घाट में लगे ट्रैक्टर संचालक हरकत में आ गये और आनन फानन में सीओ के पहुंचने के पूर्व ही बालू को अनलोड करते हुए ट्रैक्टर के साथ भाग निकलने में सफल रहे. सीओ जब नदी घाट पहुंचे तो वहां एक भी ट्रैक्टर को नदी में नहीं पाकर बैरंग लौट आये.

बेंगाबाद के विभिन्न नदी घाटों से हो रही बालू की तस्करी की सूचना पर सीओ आमिर हमजा दल बल के साथ गुरुवार को छापेमारी के लिए निकले. तेलोनारी के चोरगाता नदी घाट की ओर सीओ के निकलने की सूचना लीक हो गयी. सूचना लीक होते हुए बालू घाट में लगे ट्रैक्टर संचालक हरकत में आ गये और आनन फानन में सीओ के पहुंचने के पूर्व ही बालू को अनलोड करते हुए ट्रैक्टर के साथ भाग निकलने में सफल रहे. सीओ जब नदी घाट पहुंचे तो वहां एक भी ट्रैक्टर को नदी में नहीं पाकर बैरंग लौट आये.

एक हाइवा को पकड़ा, फिर छोड़ दिया

हालांकि सीओ कई अन्य मार्गों पर भी छापेमारी में डटे रहे. इस दौरान एनएच मुख्य मार्ग में एक हाइवा को रोका गया. हाईवा में गिट्टी लोड था. सीओ और हाइवा संचालक के बीच लंबे समय तक एनएच मार्ग में वार्ता का दौर चला. हालांकि बाद में हाइवा को छोडकर सीओ वहां से निकल गये. हाइवा में गिट्टी से संबंधित कागजात मिले या नहीं इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी है. हालांकि हाइवा के छोड़े जाने को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >