जनप्रतिनिधियों ने नयी जिम्मेदारियों के साथ नगर के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत महतो ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सभी वार्ड सदस्यों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय से ही योजनाओं का सफल क्रियान्वयन संभव है. उद्घाटन के बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने अपनी कमान संभाला.
अध्यक्ष ने वार्ड पार्षदों के साथ की बैठक
नवनिर्वाचित नपं अध्यक्ष शोभा देवी की अध्यक्षता में वार्ड सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें नगर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. खासकर साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नियमित कचरा उठाव, पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करने, जर्जर सड़कों की मरम्मत व नयी सड़कों का निर्माण, नालियों की सफाई व निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता सूची में शामिल किया गया. अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसपर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने सभी वार्ड सदस्यों से आपसी समन्वय बनाकर अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को चिह्नित कर त्वरित समाधान की दिशा में काम करने का आह्वान किया. उपाध्यक्ष सुशील मंडल ने कहा कि नगर पंचायत में पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को गति देते हुए जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य किये जायेंगे. बैठक में विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करने पर भी सहमति बनी. कार्यपालक पदाधिकारी अजीत महतो ने आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तत्परता के साथ जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेगा, जिससे योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके.
इनकी रही उपस्थिति
मौके पर वार्ड सदस्य सुषमा देवी, मंजू देवी, चंदन मंडल, उमेश साव, मिथलेश राम, सोनी देवी, कल्पना कुमारी, मिलन यादव, गायत्री देवी, फागू पंडित, नकुल पांडेय, नरेश मंडल, मुन्ना वर्मा, अजीत मंडल, राजस्व निरीक्षक मनीष रंजन, सतन कुमार, जेई प्रदीप उरांव, अजीत टुडू, राहुल कुमार, टैक्स कलेक्टर श्यामसुंदर प्रसाद,मणिलाल सोरेन, एसपीएस दीपक मंडल, सीआरपी अंजू देवी, अंजू वर्मा, अनीता ठाकुर अजय गुप्ता, देवेंद्र प्रसाद समेत अन्य उपस्थित थे.
