Giriidh News :बच्चों व महिलाओं ने दिया जल है, तो कल है का संदेश

Giriidh News :अभिव्यक्ति फाउंडेशन एवं जीआइसीआरई मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को विश्व जल दिवस पर उदयपुर पंचायत के गांवों में जागरूकता रैली निकाली गयी. इस दौरान सभा भी हुई.

जागरुकता रैली में बच्चों एवं महिलाओं ने जल है तो कल है, जल ही जीवन है, जल बचेगा तो जीवन बचेगा समेत अन्य नारे लगाकर लोगों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया. इसके बाद सभा मेंविश्व जल दिवस की महत्ता लोगों को बतायी गयी. जल संचयन के उपाय बताये गये.

भविष्य के जल संचयन जरूरी

वक्ताओं ने कहा कि जल संचयन समय की मांग है. यदि हम आज जल संचयन नहीं करेंगे, तो आने वाली पीढ़ी को गंभीर संकट से गुजरना पड़ेगा. फाउंडेशन के भीम सिंह ने बताया कि उदयपुर पंचायत के गांवों में वर्षा जल संचयन के लिए रेन वाटर, हार्वेस्ट माडल, तालाब जीर्णोद्धार व पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है, ताकि वर्षा जल का संचयन किया जा सके. मौके पर संस्था के राजकिशोर पंडित, मंजू कुमारी, अरुण वर्मा, मानवेल हेंब्रम, छोटेलाल, जोप्टिन हांसदा, सुनीता कुमारी, अनिता मरांडी, आनंद टुडू समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >