ठनका गिरने से घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

चितरपोकी गांव में हल्की बारिश के दौरान ठनका गिरने से सुंदर महतो के घर में आग लग गयी. अगलगी से घर में रखे बिचाली, कुट्टी, लकड़ी, धान, कपड़े समेत अन्य जरूरत की सामाग्री जलकर राख हो गयी.

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चितरपोकी गांव में हल्की बारिश के दौरान ठनका गिरने से सुंदर महतो के घर में आग लग गयी. अगलगी से घर में रखे बिचाली, कुट्टी, लकड़ी, धान, कपड़े समेत अन्य जरूरत की सामाग्री जलकर राख हो गयी.हो हल्ला करने से स्थानीय ग्रामीण इकट्ठा हुए और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका. इधर घटना की सूचना पर अहिल्यापुर पंचायत के मुखिया पंचम देवी, सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू हाजरा पहुंचे और घटना का जायजा. उन्होंने पीड़ित को आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग से वार्ता कर आपदा राहत के तहत मदद दिलायी जायेगी. इधर भुक्तभोगी के पुत्र भीम लाल यादव ने बताया कि इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपए का नुक़सान हुआ है. उन्होंने सरकार व प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >