Giridih News: गणतंत्र दिवस के दिन शराब बेचने वाले होटल संचालक को उत्पाद विभाग ने भेजा जेल

Giridih News: नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित शिवम होटल एंड रेस्टोरेंट में गणतंत्र दिवस के दिन भी अवैध तरीके से शराब की बिक्री करने और परोसने की शिकायतें उत्पाद विभाग और पुलिस प्रशासन के पास मिली.

गणतंत्र दिवस के अवसर पर लागू शराब बंदी के आदेश की खुलेआम अवहेलना करने के मामले में गिरिडीह उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के शिव मोहल्ला निवासी गौतम भदानी नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित शिवम होटल एंड रेस्टोरेंट में गणतंत्र दिवस के दिन भी अवैध तरीके से शराब की बिक्री करने और परोसने की शिकायतें उत्पाद विभाग और पुलिस प्रशासन के पास मिली. सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाना की पुलिस के सहयोग से होटल में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान होटल से शराब बरामद की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >