Giridih News :देवरी बीट की 536 हेक्टेयर भूमि पर लगाये जायेंगे सात लाख से अधिक पौधे

Giridih News :वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत देवरी में वन विभाग देवरी बीट की 536 हेक्टेयर भूमि पर सात लाख से अधिक पौधा लगायेगा. विभाग पौधरोपण के लिए चयनित भूमि पर पीट खुदाई के साथ कंटूर, लघु तालाब (एसडीडी), गली पलगिंग बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया है.

साथ ही गरहाटांड़ व बैरिया गांव में अस्थायी पौधशाला बनाया गया है. यहां कटहल, जामुन, कचनार, अमलतास, जंगल जलेबी, महोगनी, शीशम, सागवान, आंवला, करंज, कदम, गूलर, शेमल, करम, शहतूत, शिरिष, मौलश्री, बांस समेत अन्य प्रजाति के लगभग नौ लाख से भी अधिक पौधे तैयार हो गये हैं.

मॉनसून शुरू होते ही होगा पौधरोपण

मॉनसून शुरू होते ही पौधरोपण शुरू किया जायेगा. जानकारी के मुताबिक गरहाटांड़ में 138 हेक्टेयर भूमि पर 2.32 लाख, बैरिया में 145 हेक्टेयर भूमि पर 2.42 लाख, गिद्धासिमर में 62 हेक्टेयर भूमि पर 1.08 लाख, भंडराटांड़ में 55 हेक्टेयर भूमि पर 60500, लाहीबारी में 75 हेक्टेयर भूमि पर 15 हजार, जगई गांव में 27 हेक्टेयर भूमि पर 29 हजार, नवादा में नौ हेक्टेयर भूमि पर 10 हजार तथा घसकरीडीह में पांच हेक्टेयर भूमि पर 5500 पौधे लगाये जाएंगे.

पचपहरी में लगाये जायेंगे बांस के पौधे

प्रखंड के पचपहरी गांव की 20 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण किया जायेगा. यहां चिह्नित भूमि पर बांस के पौधे लगाये जायेंगे. इस वर्ष सिर्फ पचपहरी गांव में ही बांस के पौधे को लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस संबंध में वनपाल नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि पौधरोपण को लेकर पीट खुदाई व पौधा तैयार करने का कार्य पूरा कर लिया गया है. मॉनसून शुरू होते ही पौधरोपण शुरू कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >