गिरिडीह : बेंगाबाद के खंडोली जलाशय में अर्धनग्न अवस्था में युवक का शव मिलने से सनसनी

गिरिडीह जिले के खंडोली जलाशय में अर्धनग्न युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई. बेंगाबाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बेंगाबाद (गिरिडीह), अशोक शर्मा : गिरिडीह जिले में बेंगाबाद के खंडोली जलाशय के पानी निकास गेट के पास शुक्रवार (12 अप्रैल) की सुबह अर्धनग्न अवस्था में एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई.

जानकारी मिली, तो गिरिडीह के खंडोली जलाशय पहुंची पुलिस

खंडोली जलाशय में शव की जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है. मृतक के वस्त्र के नाम पर सिर्फ हाफ पैंट है.

राहगीरों ने खंडोली पुलिस चौकी के जवानों को दी जानकारी

बताया जाता है कि सुबह में गिरिडीह जिले के खंडोली के रास्ते बाघरा की ओर जाने वाले राहगीरों की नजर गेट के समीप शव पर पड़ी. इसके बाद राहगीरों ने खंडोली पुलिस चौकी के जवानों को इसकी जानकारी दी. बेंगाबाद पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई.

एक दिन पहले शाम को रास्ते में देखा गया एक ई-रिक्शा

इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार की शाम उक्त रास्ते में एक ई-रिक्शा को भी देखा. देर शाम तक टोटो वहीं खड़ा रहा, लेकिन कोई लेने नहीं आया. इसके बाद उसे पानी की सप्लाई कार्य करने वाले मजदूरों ने इसे सुरक्षित रख दिया.

Also Read : गिरिडीह में कुआं से बरामद हुआ युवती का शव, कई दिनों से थी लापता, पुलिस जांच में जुटी

शव मिलने के बाद हो रही तरह-तरह की चर्चा

इधर सुबह में युवक की लाश मिलने से तरह-तरह की चर्चा हो रही है. फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेने में जुटी हुई है.

Also Read : एक सप्ताह से लापता युवती का शव घर के बगल के कुआं से मिला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >