Giridih News: मारपीट में दो महिलाओं समेत तीन घायल

Giridih News: घायल अफसर अंसारी ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह स्थित जमीन को लेकर इन सभी का करीब दो सालों से विवाद चल रहा है. मामला कोर्ट में लंबित है. बताया कि कुछ भू-माफिया जमीन पर कब्जा कर रहे थे. इसे लेकर पूर्व में भी थाना में आवेदन दिया गया था. इसके बाद भू-माफिया शांत हो गये.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंबाटांड़ निवासी सकीला बेगम, हालीमा बेगम और अफसर अंसारी को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल अफसर अंसारी ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह स्थित जमीन को लेकर इन सभी का करीब दो सालों से विवाद चल रहा है. मामला कोर्ट में लंबित है. बताया कि कुछ भू-माफिया जमीन पर कब्जा कर रहे थे. इसे लेकर पूर्व में भी थाना में आवेदन दिया गया था. इसके बाद भू-माफिया शांत हो गये. सोमवार की सुबह फिर से माफिया फिर से जमीन की घेराबंदी करने लगे. मना करने मना करने पर उन्होंने हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि मारपीट व अवैध तरीके से जमीन के कब्जे को लेकर आवेदन मिला है. थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >