Giridih News: चतरो बाजार में होमियोपैथी क्लिनिक का उद्घाटन

Giridih News: चतरो बाजार में शुक्रवार को आशा होमियोपैथी क्लिनिक का उद्घाटन बिजली विभाग के एसडीओ आलोक रंजन, देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू तथा बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सह जिप सदस्य बिमल कुमार सिंह ने किया.

चतरो बाजार में शुक्रवार को आशा होमियोपैथी क्लिनिक का उद्घाटन बिजली विभाग के एसडीओ आलोक रंजन, देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू तथा बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सह जिप सदस्य बिमल कुमार सिंह ने किया. क्लिनिक संचालक डॉ आशीष कुमार व डॉ रुचि कुमारी ने बताया कि इस क्षेत्र में अब तक होमियोपैथी के कोई स्थायी चिकित्सक नहीं थे. यह उनका पैतृक क्षेत्र है, इसलिए यहां के लोगों को बेहतर और सुलभ इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्लिनिक की शुरुआत की गयी है. इमरजेंसी व एक्सीडेंट में घायलों की सेवा को छोड़कर सभी छोटी-बड़ी बीमारियों का इलाज सेवा भावना के साथ यहां किया जायेगा. मौके पर रामकुमार मिश्रा, रोहित वर्मा, चतरो के मुखिया अयोध्या हाजरा, बालेश्वर हाजरा, अविनाश सिंह, बहादुर साव, प्रमोद गिरि, श्यामसुंदर प्रजापति, गोपाल गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >