Giridih News: रंगदारी मांगने के आरोप में दो आरोपी को भेजा गया जेल

Giridih News: बता दें कि दोनों आरोपियों ने मंगलवार को शहरी क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित हैप्पी सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप पर आकर रंगदारी मांगी थी. रंगदारी नहीं देने पर पंप में रखे 5000 हजार रुपये लेकर चले गये थे. पेट्रोल पंप कर्मी विजय विश्वकर्मा ने मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी.

नगर थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने के दो आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. जेल भेजे गये आरोपियों पचंबा थाना क्षेत्र के बनखंजो का 19 वर्षीय सोहिल अंसारी और 18 वर्षीय शाहिद अंसारी शामिल हैं. बता दें कि दोनों आरोपियों ने मंगलवार को शहरी क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित हैप्पी सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप पर आकर रंगदारी मांगी थी. रंगदारी नहीं देने पर पंप में रखे 5000 हजार रुपये लेकर चले गये थे. पेट्रोल पंप कर्मी विजय विश्वकर्मा ने मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी. पुलिस दोनों आरोपियों की खोजबीन में जुट गयी. इसी क्रम में पता चला कि दोनों आरोपी बस स्टैंड में है. सूचना पर पुलिस की टीम बस स्टैंड पहुंची और दोनों को पकड़ कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >