गिरिडीह में SIR के पहले दिन बीएलओ से मारपीट, नगर थाना में शिकायत दर्ज

BLO Assault in Giridih: गिरिडीह में एसआईआर 2026 के पहले दिन मतदाता सत्यापन के दौरान एक महिला बीएलओ के साथ कथित मारपीट और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया. घटना के विरोध में महिला बीएलओ ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कर सुरक्षा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की.

गिरिडीह से बिनोद कुमार शर्मा की रिपोर्ट

BLO Assault in Giridih: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 की प्रक्रिया शुरू होते ही गिरिडीह में बीएलओ के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. शुक्रवार को कई महिला बीएलओ नगर थाना पहुंचीं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई. 

मतदाता सत्यापन के दौरान बीएलओ से मारपीट

पीड़ित बीएलओ रूबी प्रवीण ने अपने आवेदन में बताया कि गुरुवार को वह एसआईआर कार्य के तहत हुट्टी बाजार स्थित कुंजड़ा मुहल्ला में मतदाता सत्यापन के लिए गई थीं. आरोप है कि मस्जिद गली में रहने वाले मोहम्मद फैयाज और उसके बेटे ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी. विरोध करने और समझाने का प्रयास करने पर दोनों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और उनके साथ मारपीट की. वृद्ध बीएलओ ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना अन्य बीएलओ को दी.

महिला बीएलओ ने थाने में दर्ज कराई शिकायत 

घटना के विरोध में शुक्रवार को महिला बीएलओ एकजुट होकर नगर थाना पहुंचीं और बाप-बेटे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने एसआईआर कार्य के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराने और आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट का फैसला: 12 से कम पंचायत वाले प्रखंडों में अब बीडीओ-सीओ में से कोई एक ही

यह भी पढ़ें: हजारीबाग प्रतिभा सम्मान: 936 टॉपरों को प्रभात खबर ने किया सम्मानित, बोले- आज के समय में ‘स्मार्ट’ बनना जरूरी

यह भी पढ़ें: RIMS News: रिम्स में MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में होगी बढ़ोतरी, केंद्र से मांगी जाएगी मदद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >