बताया गया कि सेंटर के माध्यम से दहेज व प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को पंचायत स्तर पर नियुक्त जेंडर सीआरपी के माध्यम से कानूनी सहायता, आवश्यक राहत सामग्री, सुलह आदि में सहयोग किया जायेगा. बीडीओ ने कहा कि सरकार की योजनाओं से महिलाएं सशक्त हुई हैं.
सेंटर से मिलेगी महिलाओं को
सहायता
जेंडर रिसोर्स सेंटर से सहायता प्राप्त कर महिलाएं निर्भीक बनेंगी, जिससे वे निडर होकर कार्य कर सकेंगी. मौके पर मुखिया दामोदर साहू, पंसस पूजा कुमारी, जेएसएलपीएस के बीपीएम प्रमोद झा, बीपीओ रॉबिंसन हांसदा, संजू राव, साजो खातून, किरण कुमारी, हीरामुनि केरकेट्टा, सुधा कुमारी, सुनीता देवी, ममता देवी, महिमा देवी, सिंधु देवी, पानो मुर्मू आदि थे.
