भुक्तभोगी ने बताया कि सोशल पर विशेष ऑफर का एक रील दिखा. विशेष ऑफर के तहत मात्र 500 रु में लैपटॉप देने का दावा किया गया था. रील में दिये गये लिंक पर क्लिक करने के बाद वाट्सएप खुल गया. यहां ठगों ने संपर्क कर ऑनलाइन पेमेंट के लिए बार कोड भेजा. ठगों ने पहले 150 रु एडवांस भुगतान करने को कहा और भरोसा दिलाया कि लैपटॉप घर पहुंचने के बाद शेष राशि ली जायेगी. इसके बाद वाट्सएप पर एक फॉर्म भरवाकर पीड़ित से उसकी व्यक्तिगत जानकारी साझा करायी गयी. ठगों ने एक कागज भी भेजा. इससे युवक को मामला सही प्रतीत हुआ. पीड़ित ने बताया कि इसके बाद अलग-अलग बहानों से लगातार पैसे मंगाने शुरू कर दिये और धीरे-धीरे उससे करीब 20 हजार रु ऐंठ लिये. जब ठगों ने फिर से और रु की मांग की, तब युवक को ठगे जाने का शक हुआ. इसके बाद वह तुरंत साइबर थाना गिरिडीह पहुंचा. यहां उसे ठगी की पुष्टि हुई.
Giridih News :लैपटॉप के नाम पर साइबर ठगों ने 20 हजार उड़ाये
Giridih News :लैपटॉप दिलाने के नाम पर ठगों ने एक युवक से करीब 20 हजार रु की ठगी कर ली. पीड़ित घोड़थंबा ओपी क्षेत्र अंतर्गत भरूना के बबलू सोरेन ने इस संबंध में गिरिडीह साइबर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
