फ्लैग मार्च शहर के बड़ा चौक से शुरू होकर मौलाना आजाद चौक, कालीबाड़ी, टावर चौक, आंबेडकर चौक, नेताजी चौक, भंडारीडीह, मोहनपुर, अलकापुरी और बोड़ो होते हुए पचंबा में समाप्त हुआ. डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि आगामी सभी पर्वों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.
सौहार्द के साथ मनायें पर्व : डीसी
न्होंने लोगों से अपील की कि सभी पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनायें. ऐसा कोई कार्य ना करें, जिससे किसी समुदाय या व्यक्ति की भावना को ठेस पहुंचे. कहा कि यदि कोई व्यक्ति या असामाजिक तत्व शांति भंग करने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
पुलिस पूरी तरह अलर्ट है : एसपी
वहीं, एसपी डॉ बिमल कुमार ने कहा कि पर्वों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा.बताया कि संवेदनशील और चिह्नित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनात की जायेगी. पर्वों के दौरान ड्रोन कैमरे, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के जरिये निगरानी रखी जाएगी. सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि अफवाह या भ्रामक सूचना फैलने से रोका जा सके. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने भी पर्वों के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी.
फ्लैग मार्च में ये थे शामिल
फ्लैग मार्च में एएसपी सुरजीत कुमार, एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह व टू कौसर अली, डीएसपी कैलाश महतो व नीलम कुजूर, पचंबा इंस्पेक्टर मंटू कुमार, मुफस्सिल, नगर व पचंबा थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, रतन कुमार सिंह व राजीव कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे.
