घायल नितिन सिंह (18 वर्ष), बीरू कुमार (25 वर्ष), संध्या कुमारी (26 वर्ष), कुंदन कुमार (32 वर्ष), रागिनी देवी (50 वर्ष) का उपचार सीएचसी देवरी में करवाया गया. घटना शनिवार की रात बारह बजे की बतायी गयी. जानकारी के वाहन संख्या बीआर 02 पीए 0656 नवादा से देवघर जा रहा था. इसी क्रम में फतेहपुर व नावाडीह गांव के बीच हाइवा के चकमा दिये जाने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया.
वाहन की चपेट में आकर युवक घायल, धनबाद रेफर
बगोदर थाना क्षेत्र के बेको मुर्गिया टोंगरी के पास वाहन की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया. घटना शनिवार की देर रात की है. बताया जाता है कि मदन कुमार महतो (30) पिता दीपन महतो तारानारी मानसिक रूप से अवस्थ्य है. वह घूमते-घूमते शनिवार की देर रात जीटी रोड बेको पहुंच गया और सड़क किनारे चलने लगा. इसी दौरान एक वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह घायल हो गया. घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया. स्थानीय युवकों की मदद से उसे बगोदर ट्रामा सेंटर भेजा गया. प्राथमिक इलाज के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है.