Giridih News:ऑटो पार्ट्स दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जली

Giridih News:सरिया-राजधनवार मुख्य सड़क पर स्थित बिरनी थाना क्षेत्र के माखमरगो में संचालित स्टार ऑटो बजाज पार्ट्स दुकान में गुरुवार की रात लगभग 11 बजे अचानक आग लग गयी. इसमें बाइक के पार्ट्स जलकर राख हो गये.

सरिया-राजधनवार मुख्य सड़क पर स्थित बिरनी थाना क्षेत्र के माखमरगो में संचालित स्टार ऑटो बजाज पार्ट्स दुकान में गुरुवार की रात लगभग 11 बजे अचानक आग लग गयी. इसमें बाइक के पार्ट्स जलकर राख हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दुकान संचालक दाऊद अली को फोन पर दी. सूचना पाकर दुकानदार अपने घर हरदिया से दुकान पहुंचा और दुकान में लगा शटर को खोला. ग्रामीणों के प्रयास से दुकान में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. इसके बाद घटना की सूचना अग्निशमन को दी गयी. अग्निशामक वाहन आने के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन, तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया. दुकानदार दाऊद अली ने बताया प्रतिदिन की तरह वह गुरुवार की रात आठ बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया. अगलगी में लाखों का पार्ट्स जलकर राख हो गया है. शुक्रवार को मुखिया पति सीताराम पासवान दुकान का जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >