Giridih News : दो बेटियों की शादी के एक दिन पूर्व घर में लगी आग

Giridih News : नगदी, डेकोरेशन व उपहार के समान समेत 10 लाख की संपत्ति राख

Giridih News : प्रतिनिधि, गांडेय. बुधवार को दो बेटियों की शादी को लेकर बरातियों के सेवा सत्कार की घर में तैयारी चल रही थी. इसी बीच मंगलवार को अगलगी की घटना ने सारी खुशियों को पर पानी फेर दिया. घटना प्रखंड के बांसडीह की है. जहां मंगलवार को एक घर में अगलगी से नगदी समेत शादी व डेकोरेशन के सामानों समेत 10 लाख की संपत्ति खाक हो गयी. जानकारी के अनुसार गांडेय प्रखंड के बांसडीह निवासी गुल मोहम्मद के घर दो बेटियों रबाना एवं शगुफ्ता की शादी तय हुई थी. बुधवार की रात को मरगोमुंडा एवं बुधूडीह से बरात आने की तैयारियों के बीच घर में चहल-पहल थी. रिश्तेदार पहुंचने लगे थे. डेकोरेशन के सामान पहुंचे हुए थे और पंडाल भी तैयार हो रहा था. इसी क्रम में मंगलवार की दोपहर को अचानक खपड़ैल घर से धुआं उठने लगा. देखते-देखते घर से आग की लपटें उठने लगी. हो-हल्ला पर ग्रामीण जुटे और मोटर एवं पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक घर में बेटियों की शादी में उपहार स्वरूप देने के लिए रखे सामानों में कुलर, फ्रीज, सोफा सेट, वाशिंग मशीन, दीवान, ड्रेसिंग टेबल, एलसीडी समेत डेकोरेशन से जुड़े कुर्सी, टेबल, कुलर, झालर, लाइट समेत नगद 80 हजार रुपए जलकर राख हो गये. भुक्तभोगी गुल मोहम्मद ने बताया कि बुधवार को बरात का आगमन होना है. अगलगी की घटना में शादी में बेटियों को उपहार स्वरूप देने के लिए दो -दो सेट कुलर, फ्रीज, सोफा सेट, दीवान पलंग, अलमीरा, ड्रेसिंग टेबल, वाशिंग मशीन, कपड़ा, कुलर, एलबीडी, 80 हजार नगद समेत डेकोरेशन के सामान समेत करीब दस लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया. घटना की सूचना पर सीओ मो हुसैन, थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र मंडल, वसीम अख्तर समेत अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे और भुक्तभोगी परिवार को सांत्वना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >