Giridih News :बेहोशी की हालत में वाहन में मिली छात्रा, अपहरण का मामला दर्ज

Giridih News :सरिया थानांतर्गत परसिया गांव में चार पहिया वाहन में एक नाबालिग छात्रा बेहोश हालत में मिली. इसकी सूचना सरिया थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही सरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उक्त वाहन सहित छात्रा को अपने कब्जे में लिया. घटना शुक्रवार की शाम की बतायी जाती है. परिजनों के आवेदन के आधार पर सरिया थाना में अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है.

एसडीपीओ धनंजय राम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलने पर सरिया पुलिस उक्त स्थल पर पहुंची तथा छात्रा को इलाज हेतु एक निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां उसकी स्थिति सामान्य है. मामले की छानबीन की जा रही है. बताया जाता है कि किशोरी 10वीं की छात्रा है और परीक्षा से संबंधित कार्य हेतु विद्यालय गयी थी.

छात्रा को कार में बंद कर भागे सवार

लौटने के क्रम में एक सफेद चारपहिया वाहन में सवार युवक उसे जबरन वाहन में बैठाकर ले जा रहे थे. इसी दौरान वाहन खराब हो गया तो लोगों की नजर उस पर पड़ी और लोग वहां जमा होने लगे. यह देख कार में सवार युवक छात्रा को कार में बंद कर फरार हो गये. इससे छात्रा बेहोश हो गयी. हो-हल्ला सुनकर परिजन भी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. फिलहाल मामले की जांच चल रही है. जांचोपरांत मामले का खुलासा किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >