Giridih News :बगोदर क्षेत्र हुई मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि से किसानों को हुआ नुकसान

Giridih News : बगोदर समेत आसपास के क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि और बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है. उनकी फसलें नष्ट हो गयीं हैं.

करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से जेठुआ फसलों को क्षति पहुंची है. किसान रमेश मेहता ने बताया कि बारिश के दौरान बड़े-बड़े बर्फ ओले गिरे, प्याज, लहसुन, खीरा, ककड़ी समेत अन्य सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है. कृषि विभाग निरीक्षण कर किसानों को मुआवजा दे. बारिश के दौरान खेत में ओला की चादर सी बिछ गयी थीं. इधर, बारिश से बगोदर बाजार की सूरत बिगड़ गयी. बाजारों में नालियां नहीं होने के कारण सड़कों पर जल जमाव हो गया. इससे लोगों को आवाजाही में कठिनाई हुई.

बारिश के बाद तापमान में गिरावट

देवरी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की शाम व शनिवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज किया गया. इससे बार फिर से ठंड का अहसास हो रहा है. ठंड का अहसास होने पर कई लोगों को गर्म कपड़ा पहनना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >