मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी लाभान्वित : अन्नपूर्णा

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जमुआ विधान सभा स्तरीय चुनाव प्रबंधन समिति की एक बैठक शुक्रवार को साहू धर्मशाला में हुई.

जमुआ (गिरिडीह). कोडरमा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जमुआ विधान सभा स्तरीय चुनाव प्रबंधन समिति की एक बैठक शुक्रवार को साहू धर्मशाला में हुई. इस मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी उपस्थित थी. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिला है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लाभार्थियों से मुलाकात कर उन्हें मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने की बात कही. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में आधारभूत संरचना सुदृढ़ हुई है. किसानों के विकास के लिए योजनाएं क्रियान्वित है. जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि आज देश की जनता मोदी का परिवार है. विपक्ष की शकुनी चाल को देश की जनता समझ चुकी है. उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यकर्ताओं से मोदी के मंत्र को लोगों के बीच पहुंचाने की दिशा में पहल करने की अपील की. भाजपा के प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने कहा मोदी सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल में गांवों की तस्वीर बदली है.

इनकी थी उपस्थिति :

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, कामेश्वर पासवान, केदार यादव, बैजनाथ प्रसाद यादव, राजेंद्र यादव, भाजपा अजामो जिलाध्यक्ष रण बहादुर पासवान, परमेश्वर यादव, महेंद्र प्रसाद वर्मा, मनोज कुमार पासवान, गंगाधर प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, दशरथ प्रसाद वर्मा, प्रदीप सिंह, विकास मंडल, सदानंद प्रसाद साहू, शंकर साव ने भी विचार व्यक्त किये. बैठक का संचालन महेंद्र कुमार यादव कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >