उपस्थित वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. वस्तुस्थिति की जानकारी हासिल करने के बाद मेयर ने नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को कई निर्देश दिये. कहा कि ईद, रामनवमी, चैती दुर्गापूजा व चैती छठ नजदीक है. पर्व-त्योहारों को देखते हुए जलापूर्ति, साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखी जाये, ताकि किसी को कोई परेशानी नहीं हो.
सफाई अभियान
चलायें
उन्होंने कहा कि जिन-जिन इलाकों में गंदगी फैली हुई है, वहां युद्धस्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जाये. इसके लिए डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य करने वाली आकांक्षा कंपनी को भी बेहतर तरीके से साफ-सफाई कार्य करने का निर्देश दिया गया. पर्व-त्योहारों में शहरी जलापूर्ति की व्यवस्था बेहतर हो. कहा कि जरूरत के मुताबिक टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाये.
मुहल्लों में लगायी जाये लाइट
वैसे मुहल्ले जहां लाइट की कमी है, वहां पर लाइट लगायी जाये. इस संबंध में डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने कहा कि पर्व-त्योहारों को देखते हुए नगर निगम से शहरवासियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. साफ-सफाई, जलापूर्ति व प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान पार्षदों के बीच परिचय का दौर भी चला. वार्ड पार्षद संजीव कुमार ने पेयजल समस्या से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि सफाई के साथ-साथ ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव कराया जाये. बैठक में वार्ड पार्षद अनिल गुप्ता, दीपक कुमार यादव, नीलम झा, आरती देवी, सरिता श्रीवास्तव, समीर राज, कृष्णा कुमार साहू, महबूब आलम अंसारी, मो. इम्तियाज, चंदन यादव आदि उपस्थित थे.
