Giridih News :पर्व में जलापूर्ति व साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर

Giridih News :धनवार नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों की पहली बैठक गुरुवार को पंचायत सभागार में हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विनय संथालिया ने की. इस दौरान सफाई कर्मी, नगर कर्मी, सफाई ठेकेदार, नगर पंचायत के ड्राइवर, राशन डीलर सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

अध्यक्ष ने बारी-बारी से सभी विभागों से नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, अनाज वितरण, नगर कर्मियों की कार्यशैली तथा सफाई कर्मियों के कार्यों का जानकारी ली. प्रत्येक वार्ड में तैनात सफाई कर्मियों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिये गये. उन्होंने कहा कि 23 मार्च को पुनः बैठक कर किये गये सुधारों की समीक्षा की जायेगी.

गाड़ियां अधिक, चालक कम

बताया गया कि नगर पंचायत में कुल 11 गाड़ियां उपलब्ध हैं, जबकि मात्र पांच चालक कार्यरत हैं. वहीं, छह महिला कर्मी सहित 25 सफाई कर्मी हैं, जबकि नगर में कुल 11 वार्ड हैं. श्री संथालिया ने कहा कि ईद और रामनवमी के अवसर पर अखाड़ा समितियों और नमाज अदा करने वाले स्थानों के प्रतिनिधियों से संवाद कर आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी शुरू कर दी गयी है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके. गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए 23 मार्च को होने वाली बोर्ड की पहली बैठक में चर्चा की जायेगा. जिन क्षेत्रों में पानी की पाइपलाइन नहीं पहुंची है, वहां प्राथमिकता के आधार पर पाइप बिछाकर जलापूर्ति सुनिश्चित की जायेगी. खराब पड़े चापाकलों की शीघ्र मरम्मत करायी जाएगी और जहां आवश्यकता होगी वहां जलमीनार स्थापित किये जायेंगे. जानकारी दी कि बोर्ड ती बैठक के बाद जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष शिविर लगाया जायेगा. बैठक में वार्ड पार्षदों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के कई कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >