Giridih News :23 मार्च को उर्दू स्कूलों में रहेगी ईद की छुट्टी

Giridih News :23 मार्च को गिरिडीह जिले के सभी उर्दू प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में ईद की छुट्टी रहेगी. गिरिडीह के डीइओ व डीएई ने इस आशय का पत्र जारी किया है. इस्लाह मुआसरा कमेटी ने इस संबंध में उपायुक्त से वार्ता की थी.

कमेटी ने कहा था कि पूर्व में प्रत्येक जिला से सामान्य विद्यालय और उर्दू विद्यालयों के लिए अलग-अलग अवकाश तालिका जारी होती थी. पिछले साल से राज्य स्तर पर एक ही अवकाश तालिका जारी होने लगी, जिससे मुस्लिम त्योहार की छुट्टियां कम हो गई थीं. कमेटी ने नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पास भी अपनी बात रखी. मंत्री ने कमेटी के लोगों की वार्ता उपायुक्त से करायी. कमेटी ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि जिले को भी एक वर्ष में पांच छुट्टी देने का अधिकार है. इन पांच छुट्टियों को उर्दू स्कूलों में मुस्लिम त्योहार में देखकर पूर्ण किया जाये. उपायुक्त ने कमेटी को आश्वस्त किया है कि फिलहाल उर्दू स्कूलों में एक दिन ईद की छुट्टी बढ़ायी जा रही है.

मुहर्रम व चेहल्लुम में छुट्टी रहेगी

मुहर्रम व चेहल्लुम जैसे त्योहारों में भी समय-समय पर उर्दू स्कूलों में मुस्लिम त्योहार पर छुट्टी रहेगी. कमेटी की अगुआई झामुमो के जिला युवा सचिव फरदीन इम्तियाज अहमद ने की. मौके पर कमेटी के सदर इमरान आलम, नायब सदर डॉ जहांगीर, मोहम्मद शमशेर, कोषाध्यक्ष मो नसीम, मो बिलाल, हाफिज इनामुल हक, हारुण रशीद, उर्दू शिक्षक संघ के मो जमाल, मो तारीक, मो सनाउल्लाह समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >