पुल निर्माण कार्य रोकने पर हुआ विवाद, पहुंची पुलिस

शहर के बरगंडा पावर हाउस में पुराने पुल को तोड़ कर नये पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है. हालांकि, एप्रोच रोड का निर्माण नहीं हुआ है.

गिरिडीह.

शहर के बरगंडा पावर हाउस में पुराने पुल को तोड़ कर नये पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है. हालांकि, एप्रोच रोड का निर्माण नहीं हुआ है. इधर, एप्रोच रोड व अन्य बनाने का काम जारी है. इसी बीच पावर हाउस मोड़ के समीप रहने वाले एक जनप्रतिनिधि बार-बार निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को काम करने से रोका जा रहा है. जानकारी मिलने पर गुरुवार को आसपास व सिहोडीह के लोग मौके पर पहुंचे और काम रोकने वाले जनप्रतिनिधि से बातचीत शुरू की. इसी दौरान दोनों पक्षों तू-तू, मैं-मैं होने लगी. स्थानीय निवासी बबन कुमार ने बताया की कई गांवों कस्बों और जिलों को जोड़ने वाला यह पुल लंबे समय के बाद आज जब बनकर तैयार हुआ तो एप्रोच सड़क निर्माण कार्य को एक व्यक्ति बार-बार रोक रहा है, जो गलत है. एप्रोच सड़क जिस ओर से बन रहा है, उस तरफ से किसी को कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन एक व्यक्ति को परेशानी है. इस कारण से वह काम को बंद करवा दे रहा है. इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. लोगों ने पुलिस से काम रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >