प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने का निर्णय लिया गया. बैठक में नगर क्षेत्र के समुचित विकास के लिए योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गयी तथा प्रतिनिधियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की गयी.
समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील
अध्यक्ष श्री संथालिया ने कहा कि जनता ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी है. उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ, व्यवस्थित और विकसित बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही. उपाध्यक्ष विनीता कुमारी ने भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने और सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराने का भरोसा दिलाया. बैठक में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने, सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों को गति देने तथा पेयजल समस्या के समाधान पर विशेष जोर दिया गया. निर्णय लिया गया कि नगर पंचायत क्षेत्र में नियमित रूप से समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया जायेगा.
बिजली आपूर्ति करें नियमित
बैठक के पूर्व विद्युत विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें धनवार की बिजली समस्याओं का शीघ्र समाधान के निर्देश दिया गया. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी हर्षवर्धन, पार्षद रजनीश बरनवाल, दीप शंकर, बबीता देवी, पायल कुमारी, राजा कुमार, पवन कुमार, रौशन कुमार, चिंता देवी आदि मौजूद थे.
