सड़क जर्जर रहने से आवागमन में हो रही परेशानी

देवरी प्रखंड अंतर्गत ढेंगाडीह-भंडराटांड़ सड़क की स्थिति जर्जर हो गयी है. इसके कारण ढेंगाडीह के साथ-साथ मंझिलाडीह, सिकरुडीह, गोंसाईडीह, गादी समेत अन्य गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है.

देवरी.

देवरी प्रखंड अंतर्गत ढेंगाडीह-भंडराटांड़ सड़क की स्थिति जर्जर हो गयी है. इसके कारण ढेंगाडीह के साथ-साथ मंझिलाडीह, सिकरुडीह, गोंसाईडीह, गादी समेत अन्य गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. ग्रामीण मनोज कुमार राय, अजीत रंजन, पिंकू कुमार, मिंटू कुमार राय, प्रवीण गुप्ता, सत्यानंद कुमार, मिथिलेश नायक आदि ने सड़क में मरम्मति कार्य करवाने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही नजर आते हैं. कई जगहों पर सड़क की परत उखड़ गयी है. बारिश का मौसम में तो पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. इसे देखते हुए सड़क की अविलंब मरम्मत की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >