Giridih News :मेयर के बाद झामुमो के खाते में गयी डिप्टी मेयर की भी सीट

Giridih News :मेयर के बाद अब डिप्टी मेयर का पद भी झामुमो के खाते में चली गयी है. मेयर प्रमिला मेहरा झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं. नगर निगम चुनाव में वह झामुमो की समर्थित प्रत्याशी थीं. वहीं, डिप्टी मेयर सुमित कुमार झामुमो के जिला कोषाध्यक्ष हैं. इस पद को लेकर उन्हें झामुमो से जुड़े वार्ड पार्षदों का समर्थन प्राप्त था.

पूर्व से ही सुमित कुमार द्वारा बहुमत से अधिक वार्ड पार्षदों का समर्थन होने का दावा किया जा रहा था. चुनाव कराने की नौबत नहीं आयी और वह निर्विरोध डिप्टी मेयर चुने गये हैं. अहम बात यह है कि जिन वार्ड पार्षदों ने पूर्व में डिप्टी मेयर पद को लेकर अपनी दावेदारी कर रखी थी, वे लोग पूरी प्रक्रिया के दौरान चुपचाप बैठे रहे. अनुमान लगाया जा रहा था कि भाजपा से जुड़े वार्ड पार्षद डिप्टी मेयर पद के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे, लेकिन कोई सामने नहीं आये.

किया गया स्वागत

डिप्टी मेयर चुने जाने पर सुमित कुमार को उनके समर्थकों ने समाहरणालय गेट के समक्ष माला पहनाकर स्वागत किया. बधाई देने वालों में पार्षदों के अलावा झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पू, राकेश सिंह रॉकी, राकेश रंजन, टुन्ना सिंह, दिलीप रजक, अजय कांत झा, गिरेंद्र यादव, रंजीत गोड़, हबलू गुप्ता, हरिमोहन कंधवे, सोनू चौरसिया आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >