Giridih News :नर्सिंग होम में मारपीट व तोड़फोड़ आरोपितों को गिरफ्तार की मांग

Giridih News :विश्व हिंदू सेना के देवरी व जमुआ प्रखंड इकाई की बैठक शुक्रवार को नावाडीह गांव में हुई. बैठक में पिछले दिनों जमुआ स्थित दुबे नर्सिंग होम में कुछ लोगों के द्वारा अस्पताल में तोड़फोड़ व कर्मियों पर जानलेवा हमला करने पर विरोध जताया गया.

संगठन ने एक सप्ताह के अंदर हमलावरों की गिरफ्तारी करने की मांग की गयी. बैठक की अध्यक्षता श्यामसुंदर दास ने की. विश्व हिंदू सेना के कृष्ण मुरारी तिवारी ने कहा कि जमुआ स्थित दुबे नर्सिंग होम की घटना निंदनीय है. जमुआ थाना में दर्ज मामले के आरोपितों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. यदि गिरफ्तारी नहीं हुई, तो दो नवंबर के बाद हिंदू सेना के कार्यकर्ता आंदोलन करने पर बाध्य होंगे. बैठक में अभिराम कुमार शर्मा, दिगंबर राय, पवन कुमार राय, परशुराम सिंह, शिवशंकर तिवारी, संजीव सहाय, राजेश कुमार तिवारी, अजय राय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >