Giridih News: अस्पताल की सेफ्टी टंकी से मिला युवक का शव

Giridih News: सरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक मनीष कुमार (19) समस्तीपुर का रहने वाला है. वह अपने चाचा शिवनाथ दास के साथ इस अस्पताल के निर्माण में बिजली वायरिंग का काम कर रहा था. 14 अक्तूबर से वह लापता था.

सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह मोड़ स्थित सत्यप्रभा अस्पताल की सेफ्टी टंकी से एक युवक का शव मिला. सूचना मिलते ही सरिया पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर सरिया थाना ले आयी. सरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक मनीष कुमार (19) समस्तीपुर का रहने वाला है. वह अपने चाचा शिवनाथ दास के साथ इस अस्पताल के निर्माण में बिजली वायरिंग का काम कर रहा था. 14 अक्तूबर से वह लापता था. सरिया पुलिस युवक की खोज में अस्पताल बिल्डिंग परिसर पहुंची. वहां बदबू निकल रहा था. छानबीन में सेफ्टी टंकी में युवक का शव नजर आया. बताया कि युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. आवेदक को विशेष पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >