Giridih News :डीडीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

Giridih News :समाहरणालय सभागार में डीडीसी स्मृता कुमारी ने कृषि, पशुपालन, सहकारिता, मत्स्य समेत अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा की.डीडीसी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना, डेयरी, पशुधन, मत्स्य व डीएमएफटी के तहत चल रही योजना की स्थिति, केज कल्चर, हॉर्टिकल्चर, उद्यान विकास, संरक्षित फूलों की खेती, अर्बन फार्मिंग, किसान समृद्धि योजना की स्थिति व प्रगति की जानकारी ली.

विभागों से खर्च की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को किसान व पशुपालकों से संबंधित योजनाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही. डीडीसी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में गति लाने का निर्देश दिया. उन्होंने इस योजना के सेल्फ रजिस्ट्रेशन के पेंडिंग आवेदनों को जल्द निपटारा करने पर जोर दिया.

कृषि ऋण माफी योजना से किसानों को करें लाभान्वित

डीसी ने कृषि ऋण माफी योजना से किसानों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा फसलों की जानकारी ली. उन्होंने पशुपालन पदाधिकारी को डेयरी योजना में प्रगति लाने और पशुधन योजना में लक्ष्य पूरा करने की बात कही. मत्स्य विभाग को बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने आदिम जनजाति परिवारों को मत्स्य पालन के लिए जागरूक करते हुए मत्स्य पालन की दिशा में प्रोत्साहित करने की बीत कही. बायोफ्लॉक तकनीक के माध्यम से मछली पालन की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि गिरिडीह में मछली उत्पादन व मछली जीरा के उत्पादन को बढ़ावा मिल सके और जिले को मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया जा सके. इसके अलावा उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने गिरिडीह जिले में उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए नर्सरी को विकसित करने का निदेश दिया. वहीं गव्य विकास की ओर से संचालित योजनाओं में प्रगति लाने एवं वर्मी कम्पोस्च की स्थिति में सुधार पर जोर दिया. बैठक में जिला कृषि, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य, गव्य विकास व उद्यान पदाधिकारी समेत अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >