Giridih News :गर्मी से जनजीवन प्रभावित, 41 डिग्री रहा तापमान

Giridih News :पिछले कुछ दिनों बारिश के कारण गर्मी से थोड़ी राहत थी. इधर, गर्मी ने फिर से अपना रौद्र रूप दिखाने लगा है. रविवार को गर्मी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है. पारा पुन: 41 डिग्री पर पहुंच गया.

सुबह से लेकर देर शाम तक गर्मी का प्रकोप रहा. शाम ढलने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली. गर्मी के प्रकोप के कारण लोग बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले. कई लोग लू की चपेट में आ रहे हैं. बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है. सुबह नौ बजे के बाद से लू चलने लगता है, दोपहर में गर्मी परवान पर रहती है. इसके कारण दोपहर के समय शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र की बाजार व सड़कें सूनी हो जाती हैं. कुछ लोग ही बाजार में नजर आते हैं. ग्राहकों के इंतजार में दुकानदार दिनभर बैठे रहते हैं. धूप से बचने के लिए छाता व गमछा का प्रयोग करते हैं. ग्रामीण क्षेत्र के लोग पेड़ के नीचे बैठकर सुकून महसूस करते हैं. गर्मी में घर से बाहर निकलने के दौरान लोग गमछा ओढ़कर चलते हैं.

धूप में निकलने पर बरतें सावधानी : डॉ परिमल

सीसीएल गिरिडीह कोलियरी में पदस्थापित चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ परिमल सिन्हा ने कहा कि गर्मी में धूप में निकलने पर सावधानी बरतनी जरूरी है. शरीर को पूरी तरह ढक कर ही घर से निकलना चाहिये. टोपी, गमछा व ग्लब्स पहनना चाहिये. आंख को बचाने के लिए गॉगल्स लगायें, शीतल पेय का सेवन नियमित रूप से करें. धूप में बाहर निकलने से पहले भरपेट नाश्ता व पानी का सेवन करें. खाली पेट नहीं रहे. कहा कि लू लगने की स्थिति में डिहाइड्रेशन, तेज बुखार, सिर दर्द, उल्टी होती है. ऐसे में तुरंत इलाज के लिए चिकित्सक से संपर्क करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >