Giridih News :भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का है सशक्त माध्यम : कर्मवीर सिंह

Giridih News :पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को ले भाजपा गिरिडीह महानगर का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को पारसनाथ की तलहटी स्थित कोरिया भवन में हुआ.

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है. पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना ही पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

भाजपा के कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि पर चर्चा

उन्होंने ‘भाजपा के कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि’ विषय पर विस्तार से चर्चा की. कहा कि पार्टी का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व संगठन की विचारधारा को पहुंचाना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग युवा, महिला, किसान, मजदूर व वंचित समुदाय तक पहुंच बनाकर संगठन को और अधिक सशक्त करने का आह्वान किया. कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसका आधार कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन एवं सेवा भाव है.

कार्यकर्ताओं को दी गयी सोशल मीडिया, नमो व सरल एप की जानकारी

प्रशिक्षण वर्ग के विक्रांत उपाध्याय ने सोशल मीडिया, नमो व सरल एप की जानकारी दीय. वहीं, देश के सम्मुख चुनौतियां व निदान के हमारे प्रयास विषय पर पूर्व सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन, बूथ प्रबंधन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम मन की बात विषय पर विकास प्रीतम सिन्हा तथा मोदी सरकार के गरीब कल्याण की योजनाओं विषय पर कोडरमा की विधायक डॉ नीरा यादव ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया और संवाद स्थापित किया. क्विज का भी आयोजन किया गया. इसमें सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. प्रशिक्षण महाअभियान के समापन सत्र में वर्ग प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह व भाजपा गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने सभी प्रदेश नेतृत्व व जिला कार्यकर्ताओं का धन्यवाद प्रकट किया. इससे पूर्व प्रात: में शाखा लगाकर योगाभ्यास किया गया, जिसका संचालन देवराज एवं बासुदेव चंद्रवंशी ने किया.

ये थे उपस्थित

प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शालिनी बैसखियार, प्रो. विनीता, यदुनंदन पाठक, महादेव दुबे, मुनिया देवी, दिनेश यादव, विनय सिंह, सुरेश साव, प्रदीप साहू, चुन्नूकांत, डॉ शैलेंद्र चौधरी, अरुण हाजरा, सुभाषचंद्र सिन्हा, संदीप डंगाइच, सिकंदर हेम्ब्रम, श्याम प्रसाद, मनोज सिंह, नवीन सिन्हा, मुकेश जालान, सुरेश मंडल, संगीता सेठ, देवराज, एंथनी स्वामी, संजीव कुमार, अजय सिंह, खिरोधर दास, गंगाधर दास, मनोज संगई, प्रकाश यादव, मनोज पांडेय, सोमनाथ पांडेय, अरबिंद बरनवाल, रिंकी देवी, अंजू कुमारी सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रशिक्षण से संगठन को मिलती है मजबूती : डॉ नीरा यादव

कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने प्रेस वार्ता कर प्रशिक्षण की उपयोगिता और संगठनात्मक महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय, जागरूक व दक्ष करने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करती है. किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है. प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार होता है तथा उन्हें संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसंपर्क के बेहतर तरीकों की जानकारी मिलती है. उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनसेवा की भावना से कार्य करता है तथा ऐसे कार्यक्रम उन्हें और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है. पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए विधायक डॉ यादव ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार के अत्याचार और तुष्टीकरण की राजनीति से वहां की जनता परेशान हो चुकी थी. राज्य की झामुमो गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है. सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है और युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं. कानून व्यवस्था तथा विकास कार्यों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है. प्रेस वार्ता के दौरान गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, यदुनंदन पाठक, महादेव दुबे, प्रकाश सेठ, श्याम प्रसाद, मुकेश जालान, दीपक यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >