Giridih News :सीओ ने की गैर मजरुआ जमीन के अतिक्रमण मामले की जांच

Giridih News :गांडेय अंचल की ताराटांड़ पंचायत अंतर्गत मोहलीडीह में एक तरफ गैरमजरुआ खास जमीन का अतिक्रमण और दूसरी ओर उक्त स्थल पर रास्ते की मांग को ले ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन पर पुलिस प्रशासन गंभीर हो गया है. मामले को ले बुधवार को सीओ मो हुसैन और थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिरंजीवी सदल बल विवादित स्थल पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की.

विवादित स्थल पर पहुंचे सीओ व ताराटांड़ थाना प्रभारी ने पूरे मामले की जांच की. इस दौरान पुलिस प्रशासन ने विवादित स्थल का मुआयना के बाद दोनों पक्षों को थाना बुलाया और सुलह के लिए पहल की. मौके पर सीओ ने ग्रामीणों की मांग पर 30 फीट रास्ता सीमांकन कर निकाल दिया. उक्त जमीन पर चार लोगों की हिस्सेदारी के सवाल पर कहा कि रास्ते के बाद बची शेष जमीन को राजस्व कर्मचारी व सरकारी अमीन द्वारा मापी कर चार भाग में बांटने के बाद ही कोई कार्य किया जायेगा.

इनकी रही उपस्थिति

मौके पर अंचल के प्रधान लिपिक बबन सिन्हा, सरकारी अमीन दिवाकर प्रसाद वर्मा, सरकारी कर्मचारी राजेन्द्र कुमार, जेएलकेएम के केन्द्रीय सचिव यमुना मंडल, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार तुरी, बिनोद राम, अनिल राम, दीपू अग्रवाल, सुरेंद्र यादव, रिंकु यादव, पवन स्वर्णकार, सुखदेव राणा, प्रमोद राणा, खेमन पंडित सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

क्या है मामला

ताराटांड़ थानांतर्गत मोहलीडीह में दो एकड़ 24 डिसमिल व तीन एकड 19 डिसमिल गैर मजरुआ जमीन पर कतिपय लोगों कब्जा कर वहां निमार्ण कार्य कर रहे थे. घटना को लेकर ग्रामीणों ने ताराटांड़ थाना प्रभारी व सीओ को सूचना व आवेदन देकर कब्जा हटाने की मांग की थी. सूचना पर पहुंची ताराटांड़ पुलिस ने काम को बंद करा दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >