इस समारोह में विश्वस्तरीय शास्त्रीय संगीत के कलाकार अपनी-अपनी कला का जादू बिखेरेंगे. मुख्य कलाकारों में मुंबई संगीत नाटक अकादमी अवार्डी पंडित नित्यानंद हल्दीपुर बांसुरी वादन करेंगे. इंदौर की कलाकार शोभा चौधरी व पुणे के अमोल निशाय गायन प्रस्तुत करेंगे. दिल्ली के पंडित दुर्जय भौमिक व देबाशीष अधिकारी तबला वादन एवं संगत करेंगे. कोलकाता के पंडित सुजीत साहा तबला वादन करेंगे. इनके अलावा झारखंड रत्न केडिया बंधु की सितार-सरोद की जुगलबंदी होगी. इस समारोह को लेकर संगीत प्रेमियों में काफी उत्साह है. आसपास के शहरों से भी इस कार्यक्रम को सुनने के लिए काफी श्रोताओं के पहुंचने की संभावना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
