Giridih News :हनुमान के जयकारे से गूंजे शहर और गांव
Giridih News :अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने गुरुवार को शहर के श्याम भवन में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि परिषद के प्रांत कार्यसमिति सदस्य अश्विनी भदानी, एडवोकेट फोरम के प्रांत उपाध्यक्ष नित्यानंद प्रसाद, धनबाद विभागाध्यक्ष रविशंकर पांडेय, मंत्री उदय सिंह ने किया.
By PRADEEP KUMAR | Updated at :
रामनवमी के दौरान शौर्य का प्रदर्शन करने वाली युवतियों को इस दौरान पुरस्कृत भी किया गया. साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ. मां भवानी अखाड़ा समिति झरियागादी की बहनों ने शौर्य का प्रदर्शन भी किया. संचालन शुभम झा ने किया. अध्यक्षता पंकज पांडेय ने की.
ये रहे उपस्थित
इस दौरान चंदन वर्मा को राष्ट्रीय बजरंग दल का सदर प्रखंड अध्यक्ष, रोचित अग्रवाल को जिला एडवोकेट फोरम के सदस्य, कमल गिरि, पीयूष कुमार, शुभम सिंह को राष्ट्रीय बजरंग दल जिला कार्यसमिति सदस्य, नीतू शोला को राष्ट्रीय महिला परिषद का सदस्य, पलक सिन्हा को ओजश्विनी की जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया. मौके पर परिषद के जिलाध्यक्ष रितेश पांडेय, जिला मंत्री कुंदन केसरी, पंकज कंधवे, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष गौरव कुमार अंशु, महामंत्री पंकज पांडेय, जिला मंत्री शुभम झा, उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, हिंदू हेल्पलाइन के जिलाध्यक्ष राम गुप्ता, महामंत्री बसंत सिंह, राष्ट्रीय मजदूर परिषद के अध्यक्ष अजय देव, महामंत्री डबलू रवानी, मंत्री रपन गुप्ता, ॐ श्री परिवार के जिलाध्यक्ष रौनक मिश्रा, राष्ट्रीय महिला परिषद की जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा, ओजश्विनी की जिला उपाध्यक्ष काजल सिन्हा, उदय चंद्रवंशी, रोहन कुमार, हर्ष झा, रुद्र कुमार, अमन चंद्रवंशी, आदित्य सिंह, अमित पांडे, रोहित केशरी, प्रदीप पंडित आदि मौजूद थे.
गावां में हनुमान जन्मोत्सव का हुआ आयोजन
गावां के हनुमान मंदिर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजन-हवन के अलावा सुंदरकांड का पाठ किया गया. हनुमान चालीसा का भी सामूहिक पाठ किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार व मानस पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया. पुरुषोत्तम पांडेय ने पूजन-हवन समेत अन्य अनुष्ठान संपन्न कराये. मौके पर उपेंद्र स्वर्णकार, मोनू साहा, रौशन कुमार, नीरज कुमार समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.
सरिया में मना जन्मोत्सव
सरिया प्रखंड के हनुमान मंदिरों में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया. मंदिरों में रामचरितमानस का अखंड पाठ, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया. भजन-कीर्तन भी हुआ. इस दौरान हनुमान जी की मूर्ति को स्नान कराकर आकर्षक शृंगार किया गया. सरिया स्थित पचंबा गांव में ब्राह्मणों ने श्रीरामचरित मानस का संगीतमय पाठ किया. इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. चंद्रमारणी स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का सामूहिक पाठ, ठाकुरबाड़ी, आरपीएफ पंच मंदिर, सनातन मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर (मोकामो) सहित अन्य हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा की गयी. देर रात हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया. जन्मोत्सव के बाद संकट मोचन हनुमान जी के दर्शन पूजन के लिए भक्तों का तांता लग रहा. पचंबा के कार्यक्रम में रोहित मंडल, प्रकाश मंडल, प्रवीण, प्रभात, कुंदन ठाकुर, शिवम, दामोदरी देवी, विजय मंडल, सुमित, अंजू मंडल, पंकज समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. वहीं, चंद्रमारणी हनुमान मंदिर में रामावतार पांडेय ने वैदिक मंत्रों के साथ शोड़षोपचार विधि से हनुमान जी की पूजा व आरती करायी. वहीं उमेश कुमार, डॉ उमेश कुमार, विनोद कुमार, विकास कुमार, बासुदेव प्रसाद, डोमन प्रसाद, सुजीत मंडल, महेंद्र प्रसाद, कामदेव प्रसाद, किरण वर्मा, वीरेंद्र मंडल, सुरेश, निरंजन कुमार, अशोक सहित अन्य स्वयंसेवक सक्रिय रहे.