अनीश घर के बाहर खेल रहा था. इसी बीच उसे एक सांप ने डंस लिया. बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर घरवाले व गांव के लोग वहां पहुंचे और बच्चे को लेकर देवरी के बेलाटांड़ अस्पताल ले गये. चिकित्सकों ने उसे बाहर ले जाने की सलाह दी. परिजन बच्चे को लेकर गिरिडीह जाने लगे. इसी दौरान अनीश ने खरगडीहा के पास दम तोड़ दिया.
Giridih News :सांप के डंसने से बच्चे की मौत
तिसरी प्रखंड अंतर्गत के खटपोंक अनीश हेंब्रम (10) की मौत जहरीले सांप के डंसने से सोमवार को हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. वहीं पूरे गांव में मातम छा गया है.
