इलाज के दौरान मुखिया का निधन

झलकडीहा पंचायत के मुखिया और झामुमो के वरिष्ठ नेता झारखंड आंदोलनकारी नुनूलाल मुर्मू (62) की निधन इलाज के दौरान रविवार को रांची के एक अस्पताल में हो गया.

झलकडीहा पंचायत के मुखिया और झामुमो के वरिष्ठ नेता झारखंड आंदोलनकारी नुनूलाल मुर्मू (62) की निधन इलाज के दौरान रविवार को रांची के एक अस्पताल में हो गया. निधन की खबर मिलते ही बेंगाबाद से झामुमो के कई साथी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बंधाया. नुनूलाल मुर्मू झामुमो के सक्रिय सदस्य थे. वह पार्टी के पहले प्रखंड अध्यक्ष भी रह चुके थे. झारखंड आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. वह झलकडीहा पंचायत से मुखिया चुने गए. दूसरी बार उसकी पत्नी रानी मरांडी मुखिया बनी. तीसरी बार पुनः नुनूलाल मुर्मू मुखिया बने. इधर, कुछ दिनों पूर्व उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी. परिजनों ने उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार को उनका निधन हो गया. सूचना से झामुमो प्रखंड कमेटी में शोक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >