पर्व के पहले दिन विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जायेगी. बाजार में रौनक देखने को मिल रही है. दुकानें भी सज चुकी हैं. पूजा भंडारों में भी खरीदारों की भीड़ देखी गयी.
कई गांवों में पूजा पंडाल बनाकर हो रही
पूजा
सरिया प्रखंड में ठाकुरबाड़ी, बगड़ो, चिचाकी, मंदरामो (छिली छपरी), पूरनीडीह, रतनाडीह, चौधरीडीह आदि गांवों में पूजा पंडाल चुके हैं. छिली छपरी स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि 72 वर्षों के बाद इस प्रकार का संयोग है कि अमावस्या युक्त प्रतिपदा तिथि को क्षेत्र नवरात्रि का कलश स्थापना हो रही है. बताते चलें कि चैत्र नवरात्र रामनवमी पूजा को लेकर गांव गांव में अष्टमी की रात को मंदिरों में विशेष पूजा कर महावीरी झंडा निकाला जायेगा. नवमी को जुलूस की शक्ल में प्रत्येक वर्ष की भांति ठाकुरबाड़ी मंदिर में झंडा मिलन कराया जायेगा. रामनवमी के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन भी काफी मुस्तैद दिख रहा है.
