Giridih News :बिरसा चौक के पास महिला से चेन छिनतई

Giridih News :मुफस्सिल थानांतर्गत बिरसा चौक के पास शनिवार की देर शाम चेन छिनतई की एक वारदात सामने आयी है. बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये.

पीड़िता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर निवासी नीलू रानी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार नीलू रानी घरेलू सामान खरीदने बिरसा चौक गयी थी. घर लौटने के क्रम में चौक के समीप एक सुनसान स्थान पर पहले से घात लगाये बाइक सवार दो युवक पास पहुंचे. मौका पाते ही दोनों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और गिरिडीह–बेंगाबाद मुख्य सड़क की ओर तेजी से फरार हो गये.

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाला. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >