कार्डधारियों का आंदोलन लाया रंग, डीलर निलंबित

प्रखंड के बेको पूर्वी पंचायत के गोपालडीह के डीलर चेतलाल रजक की ओर से राशन वितरण में की गयी अनियमितता को लेकर कार्डधारियों का आंदोलन रंग लाया है.

बगोदर. प्रखंड के बेको पूर्वी पंचायत के गोपालडीह के डीलर चेतलाल रजक की ओर से राशन वितरण में की गयी अनियमितता को लेकर कार्डधारियों का आंदोलन रंग लाया है. विगत 11 जून को बीडीओ सह एमओ अजय कुमार वर्मा को मिली शिकायत पर जांच की गयी था. जांच में अनियमितता की शिकायत सही पायी गयी. बता दें कि उक्त डीलर के द्वारा राशन की कटौती, कार्ड बनाने के नाम पर पांच हजार रुपये की वसूली, कार्ड धारियों के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने की शिकायत की गयी थी. मामले को ले बीडीओ ने जांच के बाद बीते 12 जून को डीलर पर कार्रवाई करने के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को अनुशंसा की थी. मामले को ले जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलर चेतलाल रजक को निलंबित किया है. बता दें कि बीते 7 जून को ग्रामीणों ने डीलर चेतलाल रजक द्वारा राशन वितरण में मनमानी के खिलाफ गोपालडीह बैठक की थी और डीलर पर कार्रवाई करने की मांग की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >