प्रथम पक्ष से बड़की टुडू ने आवेदन देकर मनोज मरांडी, जॉन मुर्मू, शिरिल मुर्मू, दानियल मरांडी, लीलावती हेंब्रम, मनोज कुमार मरांडी, मुलर मरांडी, मंझला मरांडी पर महुआ चुनने के क्रम में हरवे हथियार से लैस होकर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है. बड़की टुडू के आवेदन पर कांड संख्या 07/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
दूसरे पक्ष में भी लगाया मारपीट का आरोप
वहीं, दूसरे पक्ष के मनोज मरांडी ने सोनली बास्के, संजय मुर्मू, लोंधा मुर्मू, सोमाय मुर्मू, खेला मुर्मू, लखी मुर्मू, सुखू मुर्मू, बड़की टुडू, मंझली टुडू, छोटकी मरांडी, बड़की मरांडी, विनीता मरांडी पर महुआ चुनने को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. उसके आवेदन पर कांड संख्या 08/26 दर्ज किया गया है. गुनियाथर ओपी प्रभारी इस्माइल मरांडी ने बताया कि दोनों पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. बता दें कि पिछले रविवार की सुबह में हड़मातरी में महुआ चुनने को दौरान हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के एक दर्जन लोग घायल हो गये थे.
