Giridih News:समाजसेवी निरंजन राय से मिले भाजपा सांसद

Giridih News:धनवार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले समाजसेवी निरंजन राय से मिलने के लिए शनिवार को गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पपीलो स्थित उनके आवास पहुंचे.

धनवार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले समाजसेवी निरंजन राय से मिलने के लिए शनिवार को गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पपीलो स्थित उनके आवास पहुंचे. बंद कमरे में उनके बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई. इस दौरान श्री राय के काफी समर्थक बाहर खड़े थे. भाजपा सांसद श्री दुबे ने कहा कि निरंजन राय से उनका मित्रवत संबंध है. वह भाई की तरह उनसे मिलने आये थे. उनके बीच कोई राजनीतिक बात नहीं थी. इधर, निरंजन राय ने कहा कि सांसद श्री दुबे मित्र व भाई के नाते यहां पर आये थे. उन्होंने कहा कि वह इस क्षेत्र के लोगों के प्यार व आशीर्वाद के कायल हैं. इसलिए चुनाव लड़ेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >