इस विद्यालय में इंटर तक की पढ़ाई होती है. बेंगाबाद बाजार से नजदीक और आवागमन की सुविधा होने के कारण विद्यालय में प्रखंड के सर्वाधिक बच्चे नामांकित हैं. यहां एक-दो विषयों को छोड़ अधिकांश विषयों के शिक्षक पदस्थापित हैं. यहां का परीक्षा परिणाम भी बेहतर होता है. अब इस विद्यालय को सीएम स्कूल ऑफ एक्सलेंस का दर्जा मिलने से नौवीं से 12वीं तक के बच्चों को सीबीएसई माध्यम से पढ़ाई की सुविधा मिलेगी. प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार महतो ने बताया कि विभागीय स्वीकृति पत्र मिल चुका है. इसे अमलीजामा पहनाने में विभाग जुट गयी है. इस विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होने से क्षेत्र के बच्चों को काफी लाभ होगा. सीबीएसई तर्ज से पढ़ाई करने के लिए निजी विद्यालयों में आर्थिक खर्च से भी अभिभावक बचेंगे. सीबीएसई माध्यम से पढ़ाई का यह एक बड़े अवसर के समान है. यहां बिना किसी खर्च के अभिभावक अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ा सकेंगे. लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
