Giridh News :लिपिक की लापरवाही से भड़के बीडीओ, लगायी फटकार

Giridh News :बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय के लिपिक की लापरवाही से आवेदकों को हो रही परेशानी को बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू ने गंभीरता से लिया है. बुधवार को बीडीओ ने लिपिक रंजीत मंडल को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली सुधारने की हिदायत दी.

कहा कि उसके खिलाफ जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदनों को पंजी में पंजीकृत करने के नाम पर मुद्रामोचन की शिकायत मिल रही है. बीडीओ ने बताया कि गत एक माह से आये आवेदनों को पंजीकृत कर प्रस्तुत नहीं किया गया है. इससे आवेदकों को परेशानी हो रही है. कुछ जनप्रतिनिधि और आवेदकों ने लिपित की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत की थी. उसके खिलाफ मुद्रामोचन की भी शिकायत थी.

एक माह से कई आवेदनों को पंजीकृत नहीं

किया गया

छानबीन में पता चला कि एक माह से कई आवेदनों को पंजीकृत नहीं किया गया है. इससे आवेदकों को परेशानी हो रही है. बीडीओ ने कहा कि लिपिक को प्राप्त आवेदनों को शीघ्र प्रस्तुत करने की हिदायत दी है, ताकि आवेदन का निष्पादन ससमय किया जा सके. फटकार लगने के बाद एक साथ बड़ी संख्या में आवेदन प्रस्तुत किये गये. कहा कि आगे कार्य में लापरवाही बरतने पर विधिसम्मत कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी

कई के आवेदन यूं ही पड़े थे

जन्म निबंधन के लिए कर्णपुरा पंचायत के दनुआडीह निवासी लुकमान अंसारी के पुत्र शमसेर अंसारी, फिटकोरिया पंचायत के पतरोडीह गांव निवासी अनिल कुमार दास के पुत्र आरव कुमार, भलकुदर पंचायत के जुड़पनियां गांव निवासी नरेश मंडल के पुत्र ऋषभ मंडल, बेंगाबाद पंचायत के बेंगाबाद गांव निवासी प्रमोद कुमार राय की पुत्री खुशी कुमारी के आवेदन को अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से गत 10 मार्च को बीडीओ को भेजकर जांच-पड़ताल कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेजा गया, पर लिपिक ने उक्त आवेदकों के आवेदन को पंजी में चढ़ाकर बीडीओ के पास प्रस्तुत ही नहीं किया. इसके अलावे कई अन्य आवेदकों ने भी लिपिक की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए मुद्रामोचन का आरोप लगाते हुए बीडीओ के पास शिकायत की थी..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >