Giridih News :झुंड से बिछड़े हाथी ने खेतको में मचाया उत्पात

Giridih News :बगोदर वन क्षेत्र में एक बार फिर झुंड से बिछड़े हाथी पहुंचा है. सरिया इलाके से हाथी बगोदर की खेतको पंचायत के करियातपुर गांव में उत्पात मचाया.

हाथी ने यहां पर एक निजी विद्यालय के निर्माणाधीन चहारदीवारी को तोड़ते हुए सरस्वती पूजा की गयी तैयारी को अस्त-व्यस्त कर दिया है. विद्यालय परिसर में रखी गयी गयी प्रतिमा तोड़ दी और डेकोरेशन को तहस-नहस कर दिया. इससे बच्चों को परेशानी हुई. स्थानीय लोगों के सहयोग से पुन: व्यवस्था कर बच्चों ने मां सरस्वती पूजा की. दूसरी ओर खेतको गांव में ही एक घर की चहारदीवारी को भी निशाना बनाया है. बताते चलें कि सरिया वन क्षेत्र इलाके के चिचाकी से भटका हाथी गुरुवार की देर रात खेतको जा पहुंचा था.

ग्रामीणों ने खदड़ेकर बाहर किया

इधर, हाथियों के गांव में घुसने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए उसे खदेड़ दिया. शुक्रवार की सुबह सूचना मिलने पर विधायक नागेंद्र महतो उक्त विद्यालय पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया. उन्होंने हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के पदाधिकारी से संपर्क कर हुई क्षतिपूर्ति पर तत्काल मुआवजा भुगतान करने की बात कही. कहा कि एक बार फिर बगोदर -सरिया इलाके में हाथी पहुंचा है. प्राथमिकता के साथ इसे यहां से बाहर किया जाये. हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. एक बार फिर से ग्रामीणों ने वन विभाग से इस पर ध्यान देने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >